34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

‘मैनपाट महोत्सव’ 13 फरवरी से, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ कल से तीन दिन, भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी बांधेंगे समां…

HomeChhattisgarh‘मैनपाट महोत्सव’ 13 फरवरी से, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ कल...

Date:

मैनपाट /छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में 13 फरवरी से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा रोपाखार स्थल पर आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। आयोजन को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे

देश-प्रदेश के कलाकारों की प्रस्तुति

महोत्सव में देश और प्रदेश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रमुख आकर्षण भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी होंगे, जो अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा बॉलीवुड कलाकारों की भी भागीदारी प्रस्तावित है, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ेगी।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं कमलेश्वरपुर क्षेत्र की सड़कों का मरम्मत कार्य और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...