पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा सुविधा केंद्र में सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश…

HomeCHHATTISGARHपंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा सुविधा केंद्र में सुनीं क्षेत्रवासियों की...

Date:

पंडरिया: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज रणवीरपुर स्थित जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे रखे, जिनके त्वरित निराकरण के लिए विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जनसंवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई कर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि पंडरिया विधानसभा में चल रहे विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार का लाभ क्षेत्र की प्रत्येक जनता तक पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। नागरिकों के सुझाव और मार्गदर्शन के साथ हर दिन बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

ख़बरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...