29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

देहरादून में सहस्त्रधारा पर बादल फटा, 3 होटल और कई दुकानें तबाह – SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी…

HomeUTTARAKHANDदेहरादून में सहस्त्रधारा पर बादल फटा, 3 होटल और कई दुकानें तबाह...

Date:

देहरादून, 16 सितंबर 2025—राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। सहस्त्रधारा क्षेत्र में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। रात करीब 11 बजे अचानक तेज बारिश हुई, जिससे सहस्त्रधारा मुख्य बाज़ार में मलबा भर गया। इस घटना में 2 से 3 बड़े होटल और 7 से 8 दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय करीब 100 लोग मलबे में फंस गए थे। गांव वालों ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हालांकि, 1 से 2 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। उनकी तलाश जारी है।

बादल फटने की सूचना मिलते ही SDRF और फायर सर्विस की टीम को मौके पर रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में मलबा ज्यादा होने के कारण टीम घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनें मलबा हटाने में जुट गई हैं।

लगातार हो रही बारिश से देहरादून के आईटी पार्क इलाके में भी मलबा भर गया है। वहीं, सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है और नदी किनारे रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत…

गौरीकुंड (उत्तराखंड), 15 जून 2025रविवार सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ...

चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही; 57 लोग दबे, 32 को बचाया गया…

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां...