27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत…

HomeUTTARAKHANDकेदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5...

Date:

गौरीकुंड (उत्तराखंड), 15 जून 2025
रविवार सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे।

दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और यह केदारनाथ से गौरीकुंड फाटा के लिए उड़ान पर था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर भेज दी गई हैं।

यह भी पढ़ें;राशिफल : 15 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा,
“रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर दुर्घटना की दुखद खबर मिली है। रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन हेलिकॉप्टर से यात्रा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते एक महीने में उत्तराखंड में यह तीसरी बड़ी हेलिकॉप्टर दुर्घटना है। 7 जून को भी रुद्रप्रयाग में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान वह सड़क पर गिर पड़ा था। वहीं उत्तरकाशी में भी हाल ही में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देहरादून में सहस्त्रधारा पर बादल फटा, 3 होटल और कई दुकानें तबाह – SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देहरादून, 16 सितंबर 2025---राजधानी देहरादून से बड़ी खबर...

चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही; 57 लोग दबे, 32 को बचाया गया…

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां...