HomeCHHATTISGARHRAIPURकिसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे ₹13,839 की आदान सहायता राशि, कृषक उन्नति...

Date:

किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे ₹13,839 की आदान सहायता राशि, कृषक उन्नति योजना को लेकर सरकार का निर्णय : अंजोरी राम नेताम

15 क्विंटल धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा 21 क्विंटल के मानक के अनुसार शेष अंतर की राशि का लाभ, बस्तर और सरगुजा संभाग के किसानों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद।

बस्तर । छत्तीसगढ़ में धान उत्पादक किसानों को लेकर कृषक उन्नति योजना के तहत लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय का भाजपा किसान मोर्चा के बस्तर संभाग सह प्रभारी अंजोरी राम नेताम ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के प्रावधान को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया है। इसके तहत यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल के बजाय केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के अंतर की राशि भी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। उनके अनुसार, इस निर्णय के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि मिलेगी।

अंजोरी राम नेताम ने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा, विशेषकर बस्तर और सरगुजा संभाग के किसानों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और उनके आर्थिक हितों को प्राथमिकता देने वाले ऐसे फैसलों से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। नेताम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होना प्रदेश की समृद्धि के लिए आवश्यक है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का यह निर्णय कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि किसान हित में लिए जा रहे निर्णयों से अन्नदाता किसानों की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने अपने संदेश में कहा, किसान खुशहाल होंगे तो छत्तीसगढ़ भी खुशहाल होगा।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related