धमतरी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं की सुरक्षा, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा कानूनों की दी गई जानकारी।
धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं और बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए धमतरी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की। इसमें धमतरी सहित रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, कांकेर और बालोद जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर, पुलिस विभाग के वूमेन हेल्प डेस्क, संरक्षण अधिकारी और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रशिक्षण में किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, घरेलू हिंसा कानून और महिलाओं के संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी मामलों में पुलिस की भूमिका, सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ समन्वय तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक, धनंजय तिवारी, एसडीओपी रागिनी मिश्रा और दानिश हुसैन ने विभिन्न सत्रों में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में आयोग की सदस्य सरला कोसरीया, दीपिका सोरी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. ममता साहू और आयोग की सदस्यों ने भी महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


