मंत्री-विधायकों पर बयान से घिरे बसंत अग्रवाल, बोले– कांग्रेस नेताओं के लिए कही थी बात…

HomeCHHATTISGARHमंत्री-विधायकों पर बयान से घिरे बसंत अग्रवाल, बोले– कांग्रेस नेताओं के लिए...

Date:

रायपुर : 16 सितम्बर 2025

भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी बसंत अग्रवाल का मंत्री-विधायकों पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि “विधायक मेरे सामने कुछ नहीं लगते, देख लीजिएगा किसे ज्यादा नमस्कार होता है।” इस बयान को लेकर राजनीति गरमा गई, हालांकि अग्रवाल ने सफाई दी है कि उनका आशय कांग्रेस के मंत्री-विधायकों से था, न कि भाजपा नेताओं से।

यह भी पढ़े : देहरादून में सहस्त्रधारा पर बादल फटा, 3 होटल और कई दुकानें तबाह – SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी…

रविवार को रायपुर में बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि “समाज धर्म के काम करने वाले को सबसे आगे रखता है, मंत्री या विधायक से ज्यादा सम्मान उसे मिलता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि धर्म का काम करने के लिए भगवा चोला पहनना जरूरी नहीं है।

बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में 4 से 8 अक्टूबर तक गुढ़ियारी में हनुमत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होंगे। गौरतलब है कि अग्रवाल ने 2023 विधानसभा चुनाव में रायपुर पश्चिम से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत को मैदान में उतारा, जिन्होंने जीत हासिल की। अग्रवाल ने भाजपा के महा-सदस्यता अभियान में 13 हजार नए सदस्य जोड़े थे और उन्हें “सदस्यता रत्न” सम्मान भी मिला था।

हालांकि, उनका विवादों से भी पुराना रिश्ता रहा है। करीब सात साल पहले बेमेतरा में भाजपा नेता लाभचंद बाफना से विवाद के बाद उन्हें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब वायरल बयान को लेकर चर्चा में आए अग्रवाल ने दोहराया कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और उनकी टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं के लिए थी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...