स्वतंत्र छत्तीसगढ़
आरंग। नगर में नवरात्रि और दीपावली पर्व के पूर्व अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर आज व्यापारी संघ आरंग के प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संघ ने नगर में भारी वाहनों के प्रवेश को रात्रि 12 बजे के बाद ही अनुमति देने की मांग रखी।
व्यापारी संघ ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में ज्ञापन देकर प्रशासन को अवगत कराया गया है। इसी क्रम में थानेदार से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और रात्रि गश्त के दौरान कॉलोनियों व शहर में नियमित पेट्रोलिंग गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चन्द्रकार, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संरक्षक दीपक सोनी, आनंद द्वारकानी, रामधन चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, डॉ. मनोज चंद्राकर, पंकज शुक्ला, रमेश साहू, शरद गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


