HomeCHHATTISGARHAmbikapurछठ महापर्व की तैयारियों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया जायजा, विभिन्न...

Date:

छठ महापर्व की तैयारियों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया जायजा, विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण…

अंबिकापुर के शंकर घाट, महामाया घाट और शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचे मंत्री, अधिकारियों को स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश और श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

अंबिकापुर। छठ महापर्व को लेकर तैयारियों का जायजा लेने पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट और गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को घाट परिसर में पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। महामाया घाट और शिवधारी कॉलोनी छठ घाट में भी उन्होंने पूजा की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है। व्रती कठिन नियमों और अनुशासन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करते हैं, इसलिए उनकी सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश देते हुए प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related