37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

भाजपा बना रही कंट्रोल रूम,प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव समेत बड़े नेता रहेंगे मौजूद, कांग्रेस बोली- हम भी रखेंगे नजर, उजागर करेंगे गड़बड़ी…

HomeRaipurभाजपा बना रही कंट्रोल रूम,प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव समेत बड़े नेता रहेंगे मौजूद,...

Date:

रायपुर :

मंगलवार को प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही मतगणना को लेकर अपनी-अपनी तैयारी में जुटी है। भाजपा रायपुर में अपने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कंट्रोल रूम बना रही है। कांग्रेस भी अपनी तैयारी पूरी करने का दावा कर रही है। रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेसियों की टीम एक्टिव रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सहदेव ने मीडिया को बताया- भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता जो लोकसभा के प्रभारी रहे हैं। लोकसभा के संयोजक रहे हैं, विधानसभा का काम देख रहे थे। सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे। एक कंट्रोल रूम की स्थापना रायपुर में रहेगी, यहां सभी वरिष्ठ नेता और मैं भी मौजूद रहूंगा।

जानकारी के मुताबिक भाजपा के कंट्रोल रूम में चुनाव समिति से जुड़े हुए नेता होंगे। लीगल टीम मौजूद रहेगी ताकि किसी तरह के विवाद की स्थिति में फौरन एक्शन लिया जा सके। हर लोकसभा, विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने मतगणना प्रभारी नियुक्त किए हैं जो प्रदेश भाजपा कार्यालय को पूरे दिन रिपोर्ट करेंगे। हर नेता को मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने तक सेंटर्स में ही रहने कहा गया है।

कांग्रेस भी तैयारी में
कांग्रेस भी राजीव भवन से प्रदेश के सभी मतगणना स्थलों की निगरानी करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- हमारे मतगणना एजेंट्स की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। सभी मतगणना से जुड़ी हर प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी होगी तो हम उसे उजागर करेंगे। रायपुर और प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में सभी वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

एग्जिट पोल क्या कह रहा
लगभग सारे एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति से ज्यादा बेहतर भाजपा दिखाई दे रही है। भाजपा को 10 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जता रहे हैं। एबीपी-सी-वोटर्स, इंडिया टीवी-CNX, जी न्यूज और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया में भाजपा को 10 से 11 सीट और कांग्रेस को 0-01 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट जीतने का अनुमान है। इस सर्वे में छत्तीसगढ़ की 2 सीट पर कांटे की टक्कर बताई गई है। इनमें कांकेर और जांजगीर-चांपा की सीट शामिल है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...