29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

कोल स्कैम में ईओडब्ल्यू को रानू साहू और सौम्या चौरसिया चार दिन की रिमांड पर, होगी पुचताछ…

HomeRaipurकोल स्कैम में ईओडब्ल्यू को रानू साहू और सौम्या चौरसिया चार दिन...

Date:

रायपुर :

राज्य के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को गुरुवार को रायपुर के विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रानू साहू और सौम्या को चार दिन के लिए ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंपा है। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से रानू और सौम्या की 15 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की ही रिमांड दी गई है। ईओडब्ल्यू अब आरोपियों से 27 मई तक कई बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद थीं।

कोर्ट में याचिका की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तारी के बाद अर्जी लगाई है। उन्होंने 5 जून तक की रिमांड मांगी, जिसका कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट में इस रिमांड का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ईडी की ओर से दर्ज कोयले के ही एक केस में एक की जमानत हो गई है। रानू साहू की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट और सौम्या चौरसिया की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके बावजूद इनकी फिर से गिरफ्तारी की जा रही है। रिमांड मांगने के लिए भी पुख्ता तथ्य भी पेश नहीं किए गए हैं। इससे पहले भी 3 दिन तक इनसे पूछताछ हो चुकी है। इसलिए रिमांड नहीं देना चाहिए। हालांकि कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को चार दिन की रिमांड दे दी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...