पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रदेश के 3 कॉलेजों में बीएड का 4 वर्षीय कोर्स, शासन की अनुमति मिली तो 13 और संस्थानों में भी पढ़ाई…

HomeCHHATTISGARHRAIPURपं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रदेश के 3 कॉलेजों में बीएड का 4...

Date:

रायपुर :

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में बीएड का चार वर्षीय कोर्स अभी पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में है। अगले साल से तीन और कॉलेजों में यह कोर्स शुरू होगा। वहीं दूसरी ओर 13 अन्य संस्थानों ने भी इस कोर्स के लिए शासन से अनुमति मांगी है। वहां से 30 मई से पहले एनओसी मिलती है तो फिर इन कॉलेजों में भी यह चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा।

जानकारों ने बताया कि 4 ईयर इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के तहत यह कोर्स संचालित होगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता मिलेगी। रविवि को पिछले साल इसकी मान्यता मिल चुकी है। इसके अनुसार सत्र 2024-25 में एडमिशन होंगे। जबकि एनसीटीई से मान्यता के बाद प्रदेश के दूसरे संस्थानों में 2025-26 से एडमिशन होंगे।

13 निजी कॉलेजों ने एनओसी के लिए राज्य शासन को आवेदन किया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक आईटीईपी प्रोग्राम के लिए नए कॉलेजों को पहले 21 मई तक आवेदन करना था, बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 30 मई की गई। इस तारीख तक शासन से एनओसी नहीं मिलता है तो फिर अगले साल यह कोर्स शुरू नहीं होंगे।

पहले से चल रहे चार वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए यह आखिरी साल : जानकारी के मुताबिक प्रदेश के तीन निजी कॉलेजों में बीए.बीएड व बीएससी.बीएड का चार वर्षीय कोर्स 2018 से चल रहा है। यहां करीब 200 सीटें हैं। व्यापमं की प्रवेश परीक्षा के आधार पर इनमें एडमिशन होता है। सत्र 2024-25 के लिए व्यापमं से आवेदन मंगाए गए हैं।

करीब 15 हजार से अधिक आए हैं। इस पुराने कोर्स में प्रवेश के लिए यह अंतिम वर्ष है। जानकारों का कहना है कि बीए.बीएड व बीएससी.बीएड प्रोग्राम, आईटीईपी के तहत होगा। इसके लिए तीनों संस्थानों ने एनसीटीई को आवेदन कर दिया है। संभावना है कि इन कोर्स की मान्यता मिल जाएगी।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...