30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

दीपक बैज ने कहा- सुकमा-पाटन और भिलाई में उपचुनाव तय,भाजपा एक विधानसभा के संशय में फंसी है;दक्षिण में नहीं होगा उपचुनाव…

HomeRaipurदीपक बैज ने कहा- सुकमा-पाटन और भिलाई में उपचुनाव तय,भाजपा एक विधानसभा...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में लोकसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई है। जिस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, लोकसभा चुनाव के बाद सुकमा, पाटन और भिलाई विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है।

दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा एक विधानसभा के संशय में फंसी है, नहीं लगता की वहां कोई उपचुनाव होगा। दरअसल, भाजपा ने रायपुर से दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा का टिकट दिया है।

बीजापुर की घटना के लिए बनाई जांच कमेटी

बीजापुर में नक्सल हमले पर दीपक बैज ने कहा कि, पीडिया में हुए सुरक्षा बलों की मुठभेड़ पर गांव वालों ने सवाल खड़ा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि, मुठभेड़ में कई ग्रामीण मारे गए हैं। कांग्रेस ने इस घटना की जांच करने का निर्णय लिया है। संत राम नेताम के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट पीसीसी को सौंपेंगे। कांग्रेस रिपोर्ट के आधार पर रणनीति तय करेंगे।

दो बच्चों की मौत की भी होगी जांच

बीजापुर में मोर्टार से 2 बच्चों की मौत को लेकर कहा कि, इस मामले में भी जांच कमेटी का गठन किया गया है। मोर्टार कहां से आया और किसका है ये कौन बताएगा। क्या नक्सलियों का है या पुलिस वालों का है ? चाहे किसी का भी हो बस्तर के लोग इसमें पिस रहे हैं। विश्वास, विकास और सुरक्षा के मूलमंत्र से बस्तर में विकास रोका था। पूरा बस्तर आज जल रहा है।

आहाता के मामले में भाजपा ने किया बड़ा घोटाला

आहाता सेंटर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, आहाता के मामले में बड़ा घोटाला किया है। अब 59 आहाता का टेंडर एक ही मेल से भरा गया। सरकार बनते ही शराब का रेट बढ़ाया। अब एसी आहाता बना रहे हैं और छत्तीसगढ़ वासियों को लूट रहे हैं।

दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि, शराबबंदी के बजाय चुनाव से पहले केवल आरोप-प्रत्यारोप किए। एक तरफ शराब का रेट बढ़ाना और दूसरी तरफ आहाता की शुरुआत करना। भाजपा खुली साजिश के साथ आहाता खोल रही है। शराब के बदले जनता की गाढ़ी कमाई खाना चाहती है भाजपा।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...