नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी, संघ ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का क्षण ।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक मोदी को 14 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान न केवल अशोक मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अशोक मोदी ने व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने के साथ-साथ समाजसेवा के प्रति भी निरंतर समर्पण भाव से कार्य किया है। उनकी उपलब्धियां, सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के हित में किए जा रहे प्रयास अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित होना उनके कार्यों और योगदान की महत्वपूर्ण पहचान है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की ओर से जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, संयोजक तपेश्वर राठौर एवं सलाहकार कृष्ण निर्मलकर और सत्येंद्र पुरी ने अशोक मोदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ ने विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी इसी तरह व्यवसाय के साथ सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
ख़बरें और भी…



