28.4 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

रायपुर में 11वीं के स्टूडेंट की एनीकट में डूबकर हुई मौत,तीन दोस्त खारुन में गए थे नहाने;एक का फिसला पैर, 3 घंटे बाद मिली लाश…

HomeRaipurरायपुर में 11वीं के स्टूडेंट की एनीकट में डूबकर हुई मौत,तीन दोस्त...

Date:

रायपुर :

राजधानी रायपुर में 11वीं के एक स्टूडेंट की खारुन एनीकट में डूबने से मौत हो गई है। तीन दोस्त एनीकट में नहाने के गए हुए थे। इस दौरान एक लड़के का पैर फिसल गया। मामला पुरानी बस्ती थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, लड़के का पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद बाकी दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम और पुलिस तलाश में जुटी। 3 घंटे की मशक्कत के बाद लाश बरामद की गई। मृतक की शिनाख्त 17 साल के गौरव वर्मा के रूप में हुई है।

टन के रहने वाले हैं दोस्त

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि तीन युवक दोपहर 1 बजे के आसपास खारुन नदी के एनीकट में नहाने गए हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये तीनों मूल रूप से पाटन दुर्ग इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता शैलेन्द्र वर्मा रोजी मजदूरी का काम करते हैं। घटना के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।

112 में फोन कर दी जानकारी

जब गौरव पानी में जाकर गिरा तो उसके साथ मौजूद दो दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को 112 में फोन कर इस घटना की जानकारी दी। लेकिन पुलिस टीम के एनीकट में पहुंचते तक युवक पानी में डूब चुका था।

इस एनीकट की गहराई अधिक होने की वजह से SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने युवक के लाश को खोजना शुरू किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद लाश को पानी से बाहर निकाला गया। इस मामले में पुलिस अब आगे की पूछताछ कर रही है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...