30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

निगम के कर्मचारी का पेट दर्द और बीपी से हुआ निधन,रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, बतौर पत्रकार अखबारों में दे चुके हैं सेवाएं…

HomeRaipurनिगम के कर्मचारी का पेट दर्द और बीपी से हुआ निधन,रायपुर...

Date:

रायपुर :

रायपुर के नगर निगम कर्मचारी अजय वर्मा का (6 मई) सुबह निधन हो गया। वे निगम के जनसंपर्क विभाग में रिकॉर्ड कीपर थे। निगम में नौकरी से उन्होंने बतौर पत्रकार अखबारों में अपनी सेवाएं दी। परिवार के मुताबिक वर्मा को 3 मई को पेट दर्द और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

परिजनों ने कहा कि चौबे कॉलोनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देवेंद्र नगर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था। जहां आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

लगी थी कोवीशील्ड की डोज

अजय वर्मा ने पांच दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी थी कि उन्हें कोवीशील्ड की डोज लगी थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि कोरोना फर्स्ट लाइन वॉरियर्स होने के नाते 5 मार्च 2021 को उन्हें कोवीशील्ड का पहला डोज लगा था। फिर 26 मार्च 2021 के आसपास उन्हें और उनकी पत्नी को बुखार भी आया था।

उनके मुताबिक लगातार बुखार रहने की वजह जब कोविड टेस्ट करवाया तो ​​​उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव और और अजय की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अजय ने लिखा था कि अगर मुझे वैक्सीन नहीं लगी होती तो मैं भी पॉजिटिव निकला होता।

नौकरी के दौरान लिखी किताब

अजय वर्मा ने नगर निगम में नौकरी करते हुए “हमर रायपुर ” किताब लिखी। मार्केट में जब यह किताब आई तो हाथों हाथ बिक गई। किताब में शहर के चौक चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों के किस्से, देव धाम से लेकर रायपुर की छात्र राजनीति के किस्से पर वर्मा ने लिखा है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी किताब को रायपुर का इनसाइक्लो पीडिया भी कहा जाता है।

पत्रकारिता से नगर नगम में नौकरी का सफर

रायपुर में ही पले बढ़े अजय वर्मा का जन्म 14 जून 1974 को हुआ था । स्नातक की पढ़ाई के उपरांत ये पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गए थे। करियर की शुरुआत में अखबार में सर्वेयर की नौकरी ज्वाइन की। धीरे-धीरे सर्कुलेशन में काम किया। बाद में रायपुर के कई समाचार पत्रों बतौर पत्रकार अपनी सेवाएं दी। उसके बाद वे नगर निगम की सरकारी सेवा में आ गए।

रायपुर नगर निगम में सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत थे। इतिहास, संस्कृति और खानपान में इनकी गहरी रुचि रही है। इस क्षेत्र पर इन्होंने करीब 5 साल तक मेहनत कर रायपुर शहर के बारे में लेखन कर सामग्री एकत्रित अपनी पहली किताब लिखी थी।

अजय मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला स्थित ग्राम मोहरा के निवासी है। इनके पिता स्व. भगवती प्रसाद वर्मा रायपुर में हाई स्कूल की पढ़ाई करने के लिए आए थे और रायपुर में ही बस गए। इनके पिता शहर के जाने-माने शिक्षक थे।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...