28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

रायबरेली चुनाव में भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनाए गए रायबरेली के ऑब्जर्वर,अमेठी में अशोक गहलोत संभालेंगे कमान…

HomeRaipurरायबरेली चुनाव में भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनाए गए रायबरेली के...

Date:

रायपुर :

कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। पार्टी के लिए सबसे अहम माने जाने वाले इस सीट की जिम्मेदारी दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को सौंपी गई है ।छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ऑब्जर्वर चुना गया है।

गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से इस बार राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, अमेठी से पार्टी ने किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है।

सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए भूपेश

सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए भूपेश बघेल भी छत्तीसगढ़ राज्य की राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा है। उनकी सीट पर मतदान पूरा हो गया है, कल यानी की 7 मई को छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा,इससे एक दिन पहले ही बघेल को अब रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रायबरेली राहुल गांधी लड़ रहे हैं चुनाव

राहुल गांधी रायबरेली से और सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से टिकट दिया है। रायबरेली से सोनिया गांधी पांच बार से सांसद रही हैं। भाजपा ने यहां से योगी सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

2019 में सोनिया गांधी जीतीं थी

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे। जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी जीती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वे वायनाड से ही जीते थे। वायनाड में मतदान हो चुका है। अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान होना है

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...