16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

चोरी की 28 वारदातें, हर बार नया पैटर्न,रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर; अपराध के बाद खरीदी नई गाड़ी…

HomeRaipurचोरी की 28 वारदातें, हर बार नया पैटर्न,रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा...

Date:

रायपुर :

रायपुर में एक कारोबारी के घर साढ़े 12 लाख रुपए की चोरी के मामले में टिकरापारा पुलिस ने शातिर चोर को धर दबोचा है। पकड़े जाने पर पुलिस की तरह पड़ताल करता था कि वह कैसे पकड़ा गया, इसके बाद फिर नए पैटर्न पर चोरी करता था, ताकी अगली बार पकड़ में न आ सके।

बताया जा रहा है कि ये चोर इतना शातिर है कि इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 28 से ज्यादा केस दर्ज हैं। आरोपी कोई वारदात कर फरार हो जाता था। शातिर चोर का नाम राजू सिक्का है, जिसे रायपुर की एंटी क्राइम यूनिट और टिकरापारा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। इसके पास से 12 लाख 50 हजार का माल जब्त किया गया है।

13 अप्रैल को लक्ष्मी नगर में सूने घर में की चोरी

कारोबारी राजेश बरई ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट लिखाई कि वह लक्ष्मी नगर झंडा चौक रायपुर में रहते हैं। उसकी JCB सर्विस की शॉप है। 13 अप्रैल को वह अपने घर में ताला लगाकर फैमिली के साथ मैनपाट घूमने गए थे। 2 दिनों बाद जब वह घर लौटे तो घर के पीछे के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था।

कमरे के अंदर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। किसी ने अलमारी और लॉकर तोड़कर हीरे-सोने के जेवरात की चोरी कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ​​​​​​​केस एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सौंपा गया। चोर को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों को छानबीन में लगाया गया।

चोरी की एक्टिवा से पहुंचा था आरोपी

घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक आदतन चोर राजू सिक्का एक्टिवा से संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। पुलिस ने जब इस गाड़ी के बारे में पता लगाया तो वह चोरी की निकली जो कुछ महीने पहले सिविल लाइन इलाके से चोरी हुई थी। राजू ने घटना को अंजाम देने के लिए इसे चुराया था।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो सच बाहर आ गया। उसने बताया कि कारोबारी के घर चोरी करने के लिए वह अकेला ही गया था। उसने गाड़ी को घर से कुछ दूर पहले ही अंधेरे में खड़ा कर दिया था, ताकी वो आसानी से मौका पाकर भाग सके।

चोरी के पैसों से नई गाड़ी खरीदी

आरोपी ने कैमरे से बचने की भी तमाम कोशिश की। इसके पहले भी कुछ मामलों में वो कैमरे की वजह से ही पकड़ा गया था। इसलिए उसने पूरी कोशिश की कि इस बार वो गलती न हो। वारदात को अंजाम देने के बाद राजू ने नई गाड़ी भी खरीदी थी। वहीं, पुलिस ने हीरे-सोने के गहने समेत इस गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

पूछताछ में एक और चोरी का पता चला

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने हाल ही में एक और चोरी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में भी की है। इस चोरी में उसके साथ 2 अन्य लोग भूपेंद्र साहू और किशन जांगड़े भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...