छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी होगी बारिश,रायपुर में तीस साल बाद अप्रैल में टेंपरेचर 25 डिग्री से नीचे,3-5 डिग्री तापमान गिरने की संभावनाए…

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी होगी बारिश,रायपुर में तीस साल...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। सुबह से रायपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। पारा इतना नीचे चला गया है कि कई जगहों पर दिन का तापमान रात से महज पांच-छह डिग्री ही ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है।

दिलचस्प बात ये है कि रायपुर में पिछले 30 साल बाद अप्रैल के महीने में टेंपरेचर 24.7 डिग्री तक गिरा है। यह सामान्य से 15 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री नारायणपुर में दर्ज हुआ।

गुरुवार को यहां हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को गरियाबंद में 39.6 मिलीमीटर, कबीरधाम में 21 मिमी, बालोद में 19.6 मिमी, राजनांदगांव में 19.3 मिमी, धमतरी में 17.6 मिमी, दुर्ग में 14.4 मिमी और बेमेतरा जिले में 13.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

रायपुर का दिन का तापमान अप्रैल में पहली बार 24.7 डिग्री

पिछले 30 सालों में रायपुर का दिन का तापमान अप्रैल में पहली बार 24.7 डिग्री तक आया है। यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले रायपुर में 4 अप्रैल 1997 को सबसे कम 25.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों तक राजधानी में तेज गर्मी की संभावना नहीं है।

समुद्र से आ रही नमी के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। रायपुर में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब सात मिमी बारिश हो चुकी है। गुरुवार को दिन में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

इस वजह से आज दिन का तापमान 24.7 डिग्री तक ही पहुंच पाया। यह सामान्य से 15 डिग्री कम है। पिछली रात भी काफी ठंड रही।

14 अप्रैल तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिन एक-दो जगहों पर ही बारिश के आसार हैं। दो दिन बाद गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होगी। इस दौरान अंधड़ के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से कई जगहों पर जोरदार बारिश हो रही है।

13 और 14 अप्रैल को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कई शहरों में बारिश की संभावना है।

शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर24.7 डिग्री-15 डिग्री
रायपुर (माना)24 डिग्री-15 डिग्री
बिलासपुर28.4 डिग्री-13 डिग्री
अंबिकापुर31.5 डिग्री-5 डिग्री
पेंड्रा29.6 डिग्री-7 डिग्री
राजनांदगांव30 डिग्री
जगदलपुर26.8 डिग्री-10 डिग्री

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...