रेत लोड ट्रैक्टर ने 2 भाइयों को रौंदा,एक की हुई मौत,कोरबा में दूसरे का टूटा पैर, हादसे के बाद नहीं मिली एंबुलेंस कि सुविधा…

HomeCHHATTISGARHरेत लोड ट्रैक्टर ने 2 भाइयों को रौंदा,एक की हुई मौत,कोरबा में...

Date:

कोरबा :

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेत लोड ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायल को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुदमुरा निवासी तेज लाल यादव (40) सुखलाल (26) बाइक से कोरबा आए थे। काम निपटाने के बाद कुदमुरा लौट रहे थे। इसी बीच रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया।

घायल को नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा

हादसे में ट्रैक्टर के अगले पहिए में दबाने से तेज लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की सहायता नहीं मिलने पर पीड़ित को पिकअप के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाने की व्यवस्था की गई।

घायल बोला- दाहिना पैर फैक्चर हो गया

घायल सुखराम ने बताया कि हादसे में उसके बड़े भाई तेज लाल यादव की मौत हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में उसका दाहिना पैर फैक्चर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...