16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कोंडागांव में गांजे की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार…

HomeKONDAGAONकोंडागांव में गांजे की तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार...

Date:

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्करों को पकड़ा है। इसमें नंदूराम पोटाई और एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से 46 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। पूरा मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो में अवैध रूप से गांजा छुपाकर कुछ लोग नारायणपुर से रायपुर की ओर जगदलपुर-कोंडागांव के रास्ते से जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर जोगरापदर चौक के पास नाकाबंदी कर संदेही आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।

इस दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसका नाम नंदूराम पोटाई (24) निवासी बंचपई थाना बेनूर जिला कोंडागांव और एक नाबालिग है, जो नारायणपुर का रहने वाला है। वे पिछली सीट पर जूट की 5 बोरियां में भरकर गांजा की तस्करी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पानी फेर दिया। आरोपियो के खिलाफ NDPS ACT के तहत कार्रवाई की हई है। एक आरोपी को गिरप्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं नाबालिग को बाल सुधारगृह भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी..

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कोंडागांव में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान तेज…

छत्तीसगढ़ कोंडागांव, 14 जनवरी 2026। नगरीय प्रशासन विभाग के...

कोंडागांव में 10 रुपए में मिल रहा नारियल, लोगों में खरीदारी की होड़…

कोंडागांव : 07 अगस्त 2025 कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में इन दिनों...