30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

कोंडागांव में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान तेज…

HomeChhattisgarhकोंडागांव में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान तेज...

Date:

छत्तीसगढ़

कोंडागांव, 14 जनवरी 2026। नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर कोंडागांव नगर पालिका द्वारा शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जनवरी को नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दिनेश डे ने स्वयं राजस्व वसूली टीम के साथ अभियान की कमान संभाली।

डोर-टू-डोर अभियान के तहत घरों से समेकित कर, संपत्ति कर और जल शुल्क की वसूली की गई, वहीं दुकानों से किराया एवं प्रीमियम वसूलने की कार्रवाई भी की गई। सीएमओ ने बताया कि बड़े बकायादारों और दुकानदारों की सूची तैयार कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जा रही है। जिन दुकानों का किराया और प्रीमियम बकाया है, उनके विरुद्ध दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने नगरवासियों से समय पर कर भुगतान, कचरा स्वच्छता दीदी को सौंपने और यूजर चार्ज जमा करने की अपील की। सीएमओ के अनुसार नगर की कुल डिमांड लगभग चार करोड़ रुपये है, जिसमें डोर-टू-डोर यूजर चार्ज भी शामिल है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के बिल सभी मकान मालिकों और दुकानदारों को वितरित कर दिए गए हैं।

खबरें और भी…swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें |  https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...