37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कोंडागांव में 10 रुपए में मिल रहा नारियल, लोगों में खरीदारी की होड़…

HomeChhattisgarhकोंडागांव में 10 रुपए में मिल रहा नारियल, लोगों में खरीदारी की...

Date:

कोंडागांव : 07 अगस्त 2025

कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में इन दिनों नारियल महज 10 रुपए में बिक रहा है, जिससे स्थानीय बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। आमतौर पर 50-60 रुपए में मिलने वाला नारियल यहां इतनी कम कीमत पर मिलने से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग इसे खरीदकर 20-25 रुपए में बेचकर मुनाफा भी कमा रहे हैं। दरअसल, जिले में देश का इकलौता नारियल विकास बोर्ड संचालित है, जहां केंद्र सरकार द्वारा 150 एकड़ में नारियल की खेती की जा रही है। यहां के नारियल न केवल ताजे और उच्च गुणवत्ता वाले हैं, बल्कि कीमत में भी बेहद किफायती हैं।

यह भी पढ़े : सरगुजा में भाई ने मोबाइल को लेकर विवाद में बहन की हत्या की…

त्योहारी सीजन का असर, राखी जैसे त्योहार के चलते नारियल की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। महिलाएं बड़ी संख्या में नारियल खरीदकर स्थानीय बाजारों में बेच रही हैं। एक महिला विक्रेता सीता बाई बताती हैं कि वह रोजाना 50-60 नारियल बेचकर 10-15 रुपए प्रति नारियल मुनाफा कमा रही हैं।

कृषकों के लिए वैकल्पिक आय का साधन: बोर्ड केवल नारियल बिक्री तक सीमित नहीं है। यहां किसानों को नारियल, कोको, अदरक, दालचीनी, तेजपत्ता, लीची और आम जैसी नकदी फसलों की खेती का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इससे किसान पारंपरिक खेती के साथ वैकल्पिक आय का साधन विकसित कर रहे हैं।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...