29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

घुटनों के बल जाह्नवी कपूर ने चढ़ी तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां…

HomeChhattisgarhघुटनों के बल जाह्नवी कपूर ने चढ़ी तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां...

Date:

मुंबई : जाह्नवी कपूर जितनी ग्लैमरस और लग्जरीयस लाइफस्टाइल जीती हैं, उतना ही धर्म और आस्था में भी विश्वास रखती हैं। वह बॉलीवुड की लैविश पार्टी अटेंड करती हैं, तो बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मंदिर जाना भी मिस नहीं करतीं। दर्शन करते हुए जाह्नवी की अक्सर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त औरी के साथ तिरुपति मंदिर गईं।

जाह्नवी धर्म-आस्था में काफी विश्वास रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने तिरुपति मंदिर में दर्शन किए। औरी ने इसका व्लॉग बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस मंदिर के साथ जाह्नवी का आध्यात्म जुड़ा है। यह विश्वास इतना ज्यादा है कि एक्ट्रेस ने यहां की सीढ़ियां भी घुटनों के बल चढ़ी।

घुटनों के बल जाह्नवी ने चढ़ी सीढ़ियां:

औरी के व्लॉग में इन दोस्तों की मजाकिया बातों और पूजन दर्शन के साथ ही खाना पीना भी देखा जा सकता है। इसी के साथ कुछ क्लिप्स हैं, जिसमें औरी और जाह्ववी घुटने के बल सीढ़ियां चढ़ते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा करने के पीछे का कारण रिवील किया है। उन्होंने कहा, ”मैंने लगभग 50 बार मंदिर का दौरा किया है और भगवान बालाजी के सामने अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मैं घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ी हूं।” बता दें कि तिरुपति मंदिर में 3500 सीढ़ियां हैं।

साउथ की दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी:

जाह्नवी कपूर हाल ही में बोनी कपूर के साथ राम चरण के हैदराबाद वाले घर गई थीं। वह ‘RRR’ एक्टर के साथ ‘RC16’ फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के बर्थ डे प उनके इस फिल्म का हिस्सा होने की अनाउंसमेंट हुई थी। इसके अलावा उनके पास जूनियर एनटीआर के साथ की फिल्म ‘देवरा’ है, जिसमें वह गांव की लड़की के रोल में होंगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...