28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

भूपेश बघेल : लोकसभा चुनाव से पहले संकट में बघेल, भाजपा ने किया खेला…

HomeRaipurभूपेश बघेल : लोकसभा चुनाव से पहले संकट में बघेल, भाजपा ने...

Date:

रायपुर : जानकारी के अनुसार EOW ने ईडी की शिकायत पर 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बघेल पर FIR दर्ज के बाद से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भूपेश बघेल पर बीजेपी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘सत्ता में किए कुकर्मों का फल जनता ने दिया, अब सट्टा में किए कुकर्मों का फल कानून देगा। #कांग्रेस सटोरिये वही भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट करते बीजेपी पर पलटवार करते हुए लिखा है कि यह तो तय हो गया कि भाजपा ने राजनांदगांव में हार मान ली इसीलिए एफ़आईआर का खेल शुरु हो गया है। लेकिन न मैं डरने वाला हूं न पीछे हटने वाला हूं। लेकिन कई सवाल हैं इनके कौन जवाब देगा साँय-साँय?

भूपेश बघेल ने आगे लिखा है कि…

1. एफ़आईआर के विवरण में जब मेरे नाम का ज़िक्र ही नहीं तो फिर मेरा नाम ही एफ़आईआर में क्यों? अधिकारीगणों में से किसी का नाम क्यों नहीं है? 
2. जब FIR 4 मार्च 2024 को दर्ज हुई तो अब तक वेबसाइट पर क्यों नहीं अपलोड की गई? आज 17 मार्च को यह दिल्ली से प्रकाशित कैसे हुई? जबकि FIR तो रायपुर में है.
3. मोदी की गारंटी” और “विष्णु के सुशासन” से छत्तीसगढ़ में और पूरे देश में महादेव सट्टा एप्प” चल रहा है, अब तक बंद क्यों नहीं हुआ?
4. जिस प्रकार फ़्यूचर गेमिंग कंपनी से 1300 करोड़ से अधिक चंदा लेकर भाजपा ने संरक्षण दिया, उसी प्रकार महादेव एप्प से भाजपा ने कितना चंदा लिया? 
5. जब  ED जाँच कर रही थी, तो EOW को यह जाँच क्यों सौंपी गई?

भूपेश का बीजेपी पर आरोप:

आपको बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद पूर्व सीएम बघेल ने एक प्रेसवार्ता की थी। जिसमें उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाया था। बघेल ने कहा था कि भाजपा राजनांदगांव सीट हार रही है, इसलिए बीजेपी उनका नाम एफआईआर में शामिल कर रही हैं। उन्होंने इसे बीजेपी की राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने आगे कहा था कि बीजेपी सर्वे में राजनांदगांव से कमजोर है। मामले के विवरण में मेरा नाम नहीं है, लेकिन नाम लिख दिया गया। विवरण में यह भी लिखा है कि मामले में अधिकारी भी शामिल है, लेकिन अधिकारियों का नाम क्यों नहीं लिखा?

ख़बरें और भी…ख़बरों से अपडेट रहें ,swatantrachhattisgarh.com से जुड़ें |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...