35.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

विश्व महिला दिवस के मौके पर रायगढ़ शहर की वूमेन एंटरप्रेन्योर्स व उद्यमी महिलाओं के साथ ही स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर हौसला बढ़ाया…

HomeRAIGARHविश्व महिला दिवस के मौके पर रायगढ़ शहर की वूमेन एंटरप्रेन्योर्स व...

Date:

रायगढ़ :

शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी ने विश्व महिला दिवस के मौके पर रायगढ़ शहर की वूमेन एंटरप्रेन्योर्स व उद्यमी महिलाओं के साथ ही स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर हौसला बढ़ाया।

संस्था ने जेसीआई रायगढ़ सिटी की महिला विंग के साथ मिलकर विश्व महिला दिवस के अवसर पर शहर की उद्यमी महिलाओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके साथ ही संस्था की ओर से जीसीआई की महिला इकाई की सभी सदस्यों का भी विश्व महिला दिवस के मौके पर सम्मान किया गया।

वहीं जेसीआई में उनके योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इसी कड़ी में संस्था ने पूरे शहर के सफाई की जिम्मेदारी उठाने वालीं स्वच्छता दीदियों का भी सम्मान किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि प्रतिदिन सुबह बिना नागा किए हमारे घरों व प्रतिष्ठानों से कचरे को इकट्ठा करके हमारे घर-परिसर को साफ-सुथरा बनाने वाली इन दीदियों को उनके कार्य का प्रोत्साहन मिलना चाहिए। संस्था की ओर से सेल्यूट टू साइलेंट स्टार प्रोग्राम के तहत उन्हें फल, शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर अविनाश बेरीवाल, चंदन मोटवानी, संस्था के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सुमन दत्ता आदि रहे।

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में ताइक्वांडो का जोश: पुलिस की पहल से 170 खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच…

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के...

रायगढ़ में आंधी का कहर, रातभर गुल रही बिजली, सुबह तक बहाल हुई व्यवस्था…

रायगढ़,स्वतंत्र छत्तीसगढ़: हाईलाइट बॉक्स: तेज हवाओं ने रायगढ़ शहर की बिजली...

रायगढ़ राइस मिल हादसा: वेल्डिंग के दौरान लगी आग, एक श्रमिक 90% तक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु जूटमिल थाना क्षेत्र की सावित्री...