18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बालोद नगर पालिका के नए सी.एम.ओ. सौरभ शर्मा एवं दल्ली के रामाकांत साहू …

HomeChhattisgarhBalodबालोद नगर पालिका के नए सी.एम.ओ. सौरभ शर्मा एवं दल्ली के...

Date:

बालोद:

नगर पालिका बालोद के नए सीएमओ सौरभ शर्मा होंगे। जो वर्तमान में राज्य शहरी विकास अभिकरण नवा रायपुर में उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी है। वहीं वर्तमान पदस्थ सीएमओ सुनील अग्रहरि को राज्य शहरी विकास अभिकरण नवा रायपुर में उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह दल्लीराजहरा नगर पालिका के नए सीएमओ रामाकांत साहू होंगे। जो वर्तमान में नपानि भिलाई के उपायुक्त है। वहीं वर्तमान में पदस्थ सीएमओ शीतल चंद्रवंशी का तबादला नगर पंचायत समोदा किया गया है।

इसी तरह नगर पालिका डोंगरगढ़ के प्रभारी सीएमओ को गुंडरदेही नगर पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है। गुंडरदेही में पदस्थ चंद्रकांत शर्मा को डोंगरगढ़ का प्रभार दिया गया है। पलारी में पदस्थ लेखापाल बसंत कुमार लोन्हारे को नगर पंचायत डौंडी में मूल पद पर वापस भेजा गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकाय में पदस्थ 60 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जिसमें बालोद जिले के चार निकाय भी प्रभावित हुए है।

ख़बरें और भी.. हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...