30.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

CGPSC के चेयरमैन बनाए गए डॉ. प्रवीण वर्मा, कल संभालेंगे पदभार…

HomeRaipurCGPSC के चेयरमैन बनाए गए डॉ. प्रवीण वर्मा, कल संभालेंगे पदभार...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को CGPSC के नए चेयरमैन बनाए गए हैं | वे कल शाम को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे | बेमेतरा निवासी प्रवीण वर्मा पूर्व विधायक स्व. डॉ. चेतन वर्मा के पुत्र हैं | सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी का कार्यकाल खत्म हो चुका है | वहीं अब डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं |

सामान्य प्रशासन विभाग के जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के विनियम 3(2) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन करने के लिए अधिकृत किया है.

इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के उप विनियम 3(1) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर संतकुमार नेताम, वार्ड नं.-3, उसलापुर, पो. सकरी, जिला-बिलासपुर को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त किया गया है.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...