29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

नगर पंचायत अभनपुर को नगर पालिका का मिला दर्जा, अधिसूचना जारी…

HomeChhattisgarhAbhanpurनगर पंचायत अभनपुर को नगर पालिका का मिला दर्जा, अधिसूचना जारी...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है | इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधिसूचना भी जारी की है |

आपको बता दें कि अभनपुर को नगर पालिका का दर्जा देने के संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है | अभनपुर नगर पालिका क्षेत्र की सीमाएं पहले के नगर पंचायत क्षेत्र की सीमाएं ही निर्धारित की गई हैं | वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार अभनपुर नगर पालिका की जनसंख्या 14 हजार 432 है | अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने पर किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव रायपुर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-12 में कार्यालयीन दिवस पर प्रस्तुत किए जा सकते है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related