28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

तलाकशुदा महिला ने छत्तीसगढ़ के IAS को हनीट्रैप में फंसाने की दी धमकी, शादी नहीं करने पर मांगे 1.50 करोड़, जानिए पूरा मामला…

HomeRaipurतलाकशुदा महिला ने छत्तीसगढ़ के IAS को हनीट्रैप में फंसाने की दी...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

(संपादक)

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के IAS को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है | तलाकशुदा महिला ने अफसर के सामने शादी की डिमांड रखी | इसे नहीं मानने पर 1.5 करोड़ रुपए देने की बात कही | इससे परेशान IAS ने जयपुर के मुहाना थाने में FIR दर्ज कराई है |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेनी IAS राजस्थान के मानसरोवर निवासी युवराज मरमट की पहली पोस्टिंग है | वह बतौर सहायक कलेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं | उन्होंने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि काफी समय पहले उनकी मुलाकात दिल्ली में रहने के दौरान एक महिला से हुई थी | दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी | अब महिला उन्हें तरह-तरह की धमकियां देकर परेशान कर रही है | आरोपी महिला सोची समझी साजिश के तहत यह सब कर रही है | वह झूठा केस करना चाहती है | उसके घरवालों को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने समझाने या रोकने की कोशिश नहीं की |

16 दिन पहले हुई शादी:

ट्रेनी IAS युवराज मरमट ने 21 अगस्त को 2022 बैच की तेलंगाना कैडर की IPS अफसर पी. मोनिका के साथ कोर्ट मैरिज की थी | इस कपल की शादी महज 2 हजार रुपए में हो गई थी | कोर्ट रूम में ही उनकी जयमाला का कार्यक्रम हुआ | कपल ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाई थी |

आपको बता दें, युवराज 2022 बैच के IAS अफसर हैं :

युवराज मरमट 2022 बैच के IAS अफसर हैं | मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले युवराज ने IIT BHU से सिविल ब्रांच में बीटेक किया है.. साल-2013 में उन्होंने गेट एग्जाम क्लियर किया. उनका सिलेक्शन इंडियन ऑयल में भी हुआ था | उन्होंने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस भी क्वालिफाई किया | इसके बाद छटवें प्रयास में IAS अधिकारी बने |

रोज 10-20 बार कॉल कर देती है धमकी.

पीड़ित IAS के मुताबिक महिला उन्हें दिन में 10-20 बार लगातार कॉल करती है. कॉल नहीं उठाने पर सुसाइड करने की धमकी भी देती है. रेप और अन्य के तहत मुकदमा दर्ज करवाने की बातें बोलती है | इस झूठे मुकदमे से जॉब को गंभीर प्रभाव डालने की बात कहकर धमकाती है. पीड़ित IAS ने ब्लैकमेलर महिला की धमकियों के सबूत भी पुलिस को दिए हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...