30.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

इस माह के अंत में अनिल टुटेजा हो रहे हैं रिटायर, आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति हो रही है समाप्त…

HomeRaipurइस माह के अंत में अनिल टुटेजा हो रहे हैं रिटायर, आलोक...

Date:

रवीश बेंजामिन : 27 मई 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े नौकरशाह और छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा इस माह के अंत में रिटायर होने वाले हैं। बता दें कि वर्तमान में उनके पास व्यापार एवं उद्योग विभाग है।

20 मई 1963 को बिलासपुर में जन्मे आईएएस अनिल टुटेजा इन दिनों ईडी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी नान घोटाले को लेकर आईएएस टुटेजा रडार पर आए थे। तब से आज तक वह सुर्खियों में बने ही रहते हैं। हाल ही में ईडी ने शराब घोटाला मामले में 121.87 करोड़ की 119 संपत्ति अटैच की है। इसमें 14 संपत्ति IAS अनिल टुटेजा की है जिसकी कीमत 8.883 करोड़ है।

इन्हीं के साथ ही डॉ आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति भी 31 मई को समाप्त होने वाली है। बता दें कि पूर्व आईएएस डॉ आलोक शुक्ला को राज्य सरकार ने 3 साल के लिए संविदा नियुक्ति दी थी। बता दें कि 30 मई को प्रशासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया था। इसके तहत आलोक शुक्ला को संसदीय कार्य विभाग में प्रमुख सचिव के साथ स्कूल शिक्षा विभाग में बतौर प्रमुख सचिव अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। पूर्व आईएएस आलोक शुक्ला का नाम भी नान घोटाले में सामने आ चुका है। हालांकि दोनो ही अधिकारियों को नान मामले में जमानत मिल चुकी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...