18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

178 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दिखाया अदम्य साहस…

HomeRaipur178 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दिखाया अदम्य साहस...

Date:

रायपुर : 27 मई 2023

कांकेर : दिनांक 26 मई 2023 को सीमा सुरक्षा बल की 47, 132, एवं 178 बटालियन की 07 कम्पनियो के द्वारा संयुक्त आक्रामक ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन के अंतर्गत कंपनी ऑपरेटिंग बेस मैनड्रा की ऑप्रेशन पार्टी तारा दत्त, सहायक कमाण्डेन्ट के नेतृत्व में शाम 0600 बजे रवाना हुई। लगभग 0810 बजे रात को जब पार्टी उरपांजुर पटेल पारा गांव से गुजर रही थी तो नक्सलियों द्वारा उनके ऊपर फायर किया गया।

तारा दत्त, सहायक कमाण्डेन्ट और उनके साथी सीमा प्रहरीयो ने घनी अंधेरी रात में अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना नक्सलियों के ऊपर जवाबी फायर किया व उनके भागने के रास्तों को कवर किया। नक्सली आड़ से फायर कर रहे थे व जवान सामरिक रुप से विसम परिस्थिति में खुले इलाके में थें, फिर भी जवानो ने डटकर मुकाबला किया, जिसमे दो जवानो के घायल होने के बावजूद, गाँव की महिलाओ व बच्चो की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धैर्य व संयम कायम रखा।

देर रात्री में हरेन्द्रर सिंह रौतेला, कमाण्डेन्ट, विनोद अधिकारी, द्वितीय कमान अधिकारी (संक्रीय) और डीआरजी की टीम मौके पर पहुँची। सुबह इलाके की छानबीन के दौरान एक घायल वर्दीधारी महिला नक्सली मिली जिसकी पहचान कोटरी एरिया कमिटी की सदस्य फगनी पोडयामी के रूप में हुई है। फायरिंग के दौरान 8 से 10 नक्सलियो के दल में 3 से 4 नक्सलियो की घायल होने की संभावना है। फायरिंग के दौरान आरक्षक मनक राम एवं आरक्षक विकास सिंह घायल हुए जिन्हे एम्स रायपुर में हेलीकॉप्टर के द्वारा भेजा गया। घटना स्थल से 7.62 एम.एम हथियार, काफी तादाद में गोलाबारुद एवं 06 प्रेशर कुकर आई.ई.डी. बरामद हुए है। कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानो द्वारा नक्सलियो के मुकाबले में एक अदम्य साहस, वीरता एवं कर्तव्य निष्टा का उदाहरण पेश किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...