HomeCHHATTISGARHवरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी...

Date:

वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ / आनंद गुप्ता

जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय ओम शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री आज सुबह कुनकुरी स्थित उनके निवास पहुंचे और दिवंगत पत्रकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ज्ञात हो कि वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा का 26 अगस्त को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से जशपुर जिले सहित पूरे क्षेत्र के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है। लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे ओम शर्मा ने अपनी लेखनी और कार्यशैली के माध्यम से क्षेत्र की सामाजिक, जनहित और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखा। पत्रकारिता जगत में उनके योगदान को हमेशा सम्मान और आदर के साथ याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ओम शर्मा के निधन को व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा सरल, सहज और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार स्पष्ट रूप से दिखाई देता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओम शर्मा का निधन क्षेत्रीय पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने और जनसरोकारों को आवाज देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के पत्रकारों को प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक की इस घड़ी में उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन से कुनकुरी सहित जशपुर अंचल ने पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और सम्मानित व्यक्तित्व खो दिया है। मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि ने दिवंगत पत्रकार के प्रति पूरे क्षेत्र की भावनाओं और सम्मान को एक बार फिर व्यक्त किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सावन की हरियाली, उमंग और खुशियों के रंगों में रंगा GKC छत्तीसगढ़ का सावन उत्सव…

राखी श्रीवास्तव / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: सावन की फुहारों,...

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी तेज, 50 साल के PPP मॉडल में औरंगाबाद के साथ होगा संचालन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को...

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को नगर सेना की कमान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग ने जारी की...