लोकमाता अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन…

HomeCHHATTISGARHलोकमाता अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक...

Date:

रायपुर, छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नारी शक्ति की सशक्त प्रतीक और महान लोकसेविका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, साहस, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने कुशल प्रशासन, न्यायप्रियता, जनसेवा और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए।

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशील नेतृत्व के साथ अपने राज्य का संचालन किया तथा लोककल्याण की मिसाल कायम की। धर्म, सेवा, सुशासन और जनहित के प्रति उनका समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श समाज को न्याय, सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण जनसेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी मजबूत करता है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर बालोद जिले में गूंजा सामूहिक गायन…

बालोद, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ...