20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

अराध्य देव चिकटराज के सरहद का किया गया सीमांकन , श्रद्धालु और ग्रामीण हुवे शामिल

HomeChhattisgarhBIJAPURअराध्य देव चिकटराज के सरहद का किया गया सीमांकन , श्रद्धालु और...

Date:

बीजापुर-स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बीजापुर – बाबा चिकटराज का सरहद सीमांकन का काम चिकट राज मंदिर में देवता गुज्जा देव की अगुवाई में बीते रात रविवार को किया गया | बाबा चिकट राज देव की नगरी की सरहद का सीमांकन चारों दिशाओं में किया गया है | कई सदी के बाद हो रहे इस धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए आसपास के गाँव के लोग भी पूरी श्रद्धा से जुटे थे | देवता चिकट राज कई वर्षों बाद नगर के भ्रमण में सीमांकन के लिए निकले | इस दौरान देवता चिकट राज बाबा का रात्री विश्राम नगर के वार्ड क्रमांक एक पनारा पारा में किया गया | इस दौरान देवी देवताओं का मान दान आदिवासी परम्परानुसार किया गया |

आपको यहाँ बता दें कि बाबा चिकट राज देव का दर्शन करना महिलाओं के लिए वर्जित है | माना जाता है बाबा चिकट राज देव अपनी गद्दी से उठकर अपने आँगन में मेला के लिए जब ३ दिन बहार रहते हैं ,उसी दौरान महिलायें बाबा चिकट राज का दर्शन कर मन्नत मांगते हैं | सरहदों का सीमांकन करने के बाद बाबा दोबारा चिकट राज मंदिर में पहुंचे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...