दो साउथ मेगास्टार करने जा रहे हैं राजनीति में एंट्री, आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल

HomeCHHATTISGARHBIJAPURदो साउथ मेगास्टार करने जा रहे हैं राजनीति में एंट्री, आज हो...

Date:

बैंगलोर : स्वतंत्र छत्तीसगढ़ ब्यूरो

कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान पहले ही हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। वहीं इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दो मेगास्टारों की राजनीति में एंट्री होने जा रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कन्नड़ फिल्म स्टार दिग्गज अभिनेता किच्चा सुदीप और दर्शन थूगुदीप बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों अभिनेता दोपहर 1:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सुदीप बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि अभिनेता किच्चा सुदीप दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने फिल्म ‘फूंक’ से हिंदी फिल्म में अपना डेब्यू किया था। वहीं सलमान खान की फिल्म दबंग-3 में वह विलेन के को किरदार में नजर आए थे।

बता दें कि इससे पहले फरवरी में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने किच्छा सुदीप से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अटकलें थीं कि सुदीप और कांग्रेस के बीच किसी तरह की राजनीतिक बातचीत चल रही है। वहीं दर्शन तुगुदीपा भई कन्नड़ फिल्म एक्टर हैं जो एक्शन फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...