18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

एम.कॉम की कक्षा प्रारंभ करने हेतु प्राचार्य को विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन ।

HomeChhattisgarhएम.कॉम की कक्षा प्रारंभ करने हेतु प्राचार्य को विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन...

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर

04 अप्रैल 2023: आज शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर एम.कॉम की कक्षाओं को स्व वित्तीय मद से संचालित ना करके शासन स्तर पर प्रारंभ करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। नारायणपुर जिला जनजाति बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिसके कारण स्व वित्तीय मद से संचालित एम.काम में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई बीच में ही छोड़ना पड़ रहा है या स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए अन्य संकाय का चयन करना पड़ता है। इस समस्या के निदान हेतु कुमारी कुसुम जोशी, नेहा मरावी, निखत परवीन, दीपक देवांगन एवं समस्त छात्र छात्राओं ने यह मांग प्राचार्य के समक्ष रखी एवं समस्या का समाधान शीघ्र करने की बात कही है ताकि सत्र 2023–24 में एम.कॉम की कक्षाएं इस महाविद्यालय में शासन स्तर पर प्रारंभ हो सके। उक्त मांग लिए बी काम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी मांग की पूर्ती हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य एस आर कुंजाम को ज्ञापन सौंपा ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...