रायपुर: 03 अक्टूबर 2025— राजधानी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधानसभा थाना प्रभारी की संलिप्तता पेट्रोल-डीजल चोरी के मामले में उजागर हुई है।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल-डीजल चोरी की खबर प्रकाशित करने पर एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आश्चर्यजनक रूप से, इस गंभीर प्रकरण में विधानसभा थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार ने इसकी लिखित शिकायत आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा और एसपी रायपुर लाल उमेद सिंह से की।
वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने केवल एक दिन के भीतर संयुक्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई में चार टैंकर जब्त किए गए और ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि विधानसभा थाना प्रभारी की आरोपियों से मिलीभगत रही है। यह घटना पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी गहरी चिंता पैदा करती है।
ख़बरें और भी…


