स्वतंत्र छत्तीसगढ़:
काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ राजधानी काठमांडू में सोमवार को युवाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन हिंसक हो गया। नेपाल पुलिस के अनुसार इस दौरान हुई झड़पों में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालात काबू में रखने के लिए प्रशासन ने रात 10 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया।
नेपाल सरकार ने हाल ही में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित 26 अपंजीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना है कि इन साइट्स पर फेक आईडी, भ्रामक जानकारी, हेट स्पीच और अपराध से जुड़ा कंटेंट फैल रहा था। कंपनियों को 28 अगस्त से सात दिन का समय पंजीकरण के लिए दिया गया था, लेकिन समयसीमा पूरी होने के बाद भी पंजीकरण नहीं होने पर इन्हें बैन कर दिया गया।
प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने कहा कि “देश को कमजोर करना बर्दाश्त नहीं होगा।” वहीं जनता और विपक्षी दलों ने सरकार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दबाने का आरोप लगाया है।
इस फैसले की आलोचना करते हुए नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन (NHRC), प्रेस फ्रीडम संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने कहा कि यह कदम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने सरकार से लोकतांत्रिक और वैकल्पिक उपाय अपनाने की अपील की है। नेपाल में बढ़ते तनाव के बीच हालात पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


