29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

नेपाल में भीषण हिंसा, पीएम ओली ने दिया इस्तीफ़ा, संसद-राष्ट्रपति भवन आग के हवाले…

HomeInternationalNEPALनेपाल में भीषण हिंसा, पीएम ओली ने दिया इस्तीफ़ा, संसद-राष्ट्रपति भवन आग...

Date:

काठमांडू, 10 सितम्बर — नेपाल इन दिनों भीषण राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सोमवार रात राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में फैले व्यापक हिंसक प्रदर्शनों ने हालात को अराजक बना दिया। अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 400 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

तेज़ी से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफ़ा दे दिया। इस्तीफ़े के बाद सेना का हेलिकॉप्टर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गया। प्रदर्शनकारियों ने गुस्से में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास सहित कई सरकारी दफ़्तरों को आग के हवाले कर दिया।

हिंसा का दायरा नेताओं और मंत्रियों के घरों तक फैल गया।

  • पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार की मौत हो गई।
  • पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा को भीड़ ने बुरी तरह पीटा।
  • वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को प्रदर्शनकारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
  • पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का घर भी आगजनी का शिकार हुआ।

इस बीच, कास्की और नक्खू जेल से करीब 2400 कैदी फरार हो गए हैं। राजधानी में संसद, सिंहदरबार और सुप्रीम कोर्ट भवन प्रदर्शनकारियों के कब्ज़े में हैं। सेना ने साफ़ चेतावनी दी है कि अगर हालात काबू में नहीं आए, तो वह देश की बागडोर अपने हाथ में ले लेगी।

भारत सरकार ने जताई चिंता
नेपाल के हालात को देखते हुए भारत सरकार ने भी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को नेपाल की यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही नेपाल में मौजूद नागरिकों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

आंदोलन की वजह
विशेषज्ञों के अनुसार यह आंदोलन मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर पाबंदी, बेरोज़गारी और राजनीतिक भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ भड़का युवाओं का ‘Gen-Z विद्रोह’ है। अब नेपाल राजनीतिक शून्य की ओर बढ़ता दिख रहा है। प्रधानमंत्री और कई वरिष्ठ मंत्रियों के पद छोड़ने के बाद अंतरिम सरकार की संभावना पर चर्चा तेज़ हो गई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने ली शपथ…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ काठमांडू। नेपाल की राजनीति में शुक्रवार का...

काठमांडू में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ बवाल, 19 की मौत – 200 से ज्यादा घायल

स्वतंत्र छत्तीसगढ़: काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध...

भूकंप के दो झटके, 3.9 और 4.2 तीव्रता दर्ज…

काठमांडू: 30 जून 2025 नेपाल में रविवार को दो अलग-अलग समय...

काठमांडू हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिक अवैध नकदी के साथ गिरफ्तार…

काठमांडू, 28 अप्रैल 2025: नेपाल की राजधानी काठमांडू के...