स्वतंत्र छत्तीसगढ़
नई दिल्ली: 09 सितम्बर 25,- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद आज देश में नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष समर्थित बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है।
चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्य वोट डालेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गुप्त मतदान प्रणाली के तहत होगा। इसके बाद आज ही देर शाम वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संख्याबल के लिहाज से भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। लोकसभा में एनडीए को स्पष्ट बहुमत हासिल है और राज्यसभा में भी उसका पलड़ा भारी है। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि सी. पी. राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है।
हालांकि, इंडिया ब्लॉक विपक्षी दलों को एकजुट कर कड़ा मुकाबला देने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष को उम्मीद है कि इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना उनकी स्थिति को मजबूत कर सकती है। राजनीतिक हलकों में इस चुनाव को केवल उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं, बल्कि 2029 आम चुनावों से पहले विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मतदान के बाद परिणामों में क्या वाकई कोई राजनीतिक सरप्राइज सामने आता है या फिर एनडीए अपने संख्याबल के दम पर आसानी से उपराष्ट्रपति पद पर कब्जा कर लेता है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


