20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

CP राधाकृष्णन होंगे NDA के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा…

HomeNationalCP राधाकृष्णन होंगे NDA के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा...

Date:

नई दिल्ली /भारत :

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कुछ सप्ताह बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितम्बर को होना है और उम्मीदवार के नामांकन की लास्ट डेट 22 अगस्त है.

चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया.

जेपी नड्डा ने किया ऐलान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की. उन्होंने मीडिया से कहा, “हम विपक्ष से भी बात करेंगे. हमें उनका समर्थन भी हासिल करना चाहते हैं, ताकि हम मिलकर उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुनाव सुनिश्चित कर सकें.”उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने पहले कहा कि हम उनके संपर्क में हैं और हमारे वरिष्ठ नेताओं ने पहले भी उनसे संपर्क किया है और अब भी हम उनके संपर्क में रहेंगे. हमारे सभी एनडीए सहयोगियों ने हमारा समर्थन किया है. सीपी राधाकृष्णन हमारे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं.”

स्वास्थ्य कारणों जगदीप धनखड़ ने दिया था पद से इस्तीफा
बता दें कि जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.

सीपी राधाकृष्णन कौन हैं?
चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था. उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य रहे हैं. वह 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे.

राधाकृष्णन ने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने से पहले, उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया.

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...