20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ब्राउन शुगर व चरस सहित 01 आरोपी, 01 अपचारी बालक को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता…

HomeChhattisgarhब्राउन शुगर व चरस सहित 01 आरोपी, 01 अपचारी बालक को पकड़ने...

Date:

मुंगेली / छत्तीसगढ़

मुंगेली। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑपरेशन बाज के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी व 01 अपचारी बालक को ब्राउन शुगर एवं चरस सहित पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. घृतलहरे एवं श्री नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 16 अगस्त 2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना जरहागांव व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम छतौना के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक CG-28 Q-9642) को रोका। तलाशी के दौरान मोटरसायकल में बैठे एक अपचारी बालक से ब्राउन शुगर 4.03 ग्राम (कीमत लगभग ₹8,000), एक मोबाइल (₹10,000) एवं मोटरसायकल (₹50,000) बरामद हुआ। वहीं आरोपी दिवी उर्फ बाबू पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली से चरस 20.18 ग्राम (कीमत लगभग ₹40,000) एवं एक आईफोन (₹1 लाख) बरामद किया गया।

दोनों से प्राप्त जुमला माल की कुल कीमत लगभग ₹2,80,000 आंकी गई है। आरोपी दिवी पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जबकि अपचारी बालक को विधिक प्रक्रिया अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 114/2025 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक की अपील
मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध व्यापार की किसी भी जानकारी पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

जप्त सामान

  1. ब्राउन शुगर 4.03 ग्राम – कीमत ₹8,000
  2. चरस 20.18 ग्राम – कीमत ₹40,000
  3. मोबाइल 02 नग – कीमत ₹1,10,000
  4. मोटरसायकल 01 नग – कीमत ₹50,000
    कुल कीमत – ₹2,80,000

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी जरहागांव उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर सहित पुलिस टीम के मनक ध्रुव, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, नोखेलाल कुर्रे, भुवन चतुर्वेदी, रवि जांगड़े, परमेश्वर जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, राकेश बंजारा, हेमसिंह ठाकुर, उमेश सोनवानी, रोहित पटेल एवं पेखन गेंदले की अहम भूमिका रही।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...