32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

फरार सूदखोर तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, कोर्ट ने कलेक्टर को भेजा आदेश…

HomeChhattisgarhफरार सूदखोर तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, कोर्ट ने...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़ ;

रायपुर में पिछले दो महीनों से फरार चल रहे कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। कोर्ट ने पुलिस की याचिका स्वीकार करते हुए रायपुर कलेक्टर को उनकी चार संपत्तियों की कुर्की का प्रतिवेदन भेज दिया है।

इससे पहले नगर निगम ने रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की थी। पुलिस की ओर से दाखिल आवेदन पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों – रोहित तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर – को पेश होने की अंतिम चेतावनी दी थी। कोर्ट ने साफ कहा है कि यदि दोनों आरोपी सोमवार तक हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्तियों की कुर्की की जाएगी। करीब दो महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही रोहित फरार है। उसका भाई वीरेंद्र तोमर भी इसी बीच गायब हो गया। पुलिस की कई टीमें अन्य राज्यों तक भेजी गईं, लेकिन अब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़ितों ने थानों का रुख करना शुरू किया

तोमर बंधु और उनके गुर्गों के खिलाफ लंबे समय से लोगों में खौफ था। सूदखोरी और अवैध वसूली से परेशान कई लोग पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं करा पाते थे। मगर जैसे ही पुलिस और कोर्ट की ओर से दोनों आरोपियों पर कार्रवाई शुरू हुई, पीड़ित सामने आने लगे हैं। अब तक रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ 6 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें अवैध वसूली, धमकी और छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अगर आरोपी सोमवार तक अदालत में पेश नहीं होते तो उनकी संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...