29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर सेंट्रल जेल में राखी के मौके पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब…

HomeChhattisgarhरायपुर सेंट्रल जेल में राखी के मौके पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब...

Date:

रायपुर : 10 अगस्त 2025

रायपुर सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन के दिन रिश्तों का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह से ही दूर-दराज से आई 2,953 बहनों ने 1,281 कैदियों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं 42 महिला कैदियों से मिलने 75 भाई पहुंचे। इस दौरान कई कैदी लंबे समय बाद बहनों से मिलकर भावुक हो उठे, तो बहनों की आंखों में भी बिछड़ने का दर्द झलक उठा।

यह भी पढ़े : दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों का परिवहन भत्ता दोगुना…

जेल में सुबह से शाम तक मुलाकात का दौर चला। फोर-लेयर सुरक्षा व्यवस्था के तहत एंट्रेंस गेट पर जांच, रजिस्ट्रेशन क्रॉस वेरिफिकेशन, मिठाई के डिब्बों की जांच और बॉडी स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। जेल प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि कोई भी बहन अपने भाई से मिलने से वंचित न रह जाए।

जिन कैदियों की बहनें नहीं थीं, उनके लिए भी राखी का खास इंतजाम किया गया। ब्रह्माकुमारी और गायत्री परिवार की बहनों ने उन्हें राखी बांधकर त्योहार का आध्यात्मिक महत्व बताया। माहौल में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और रिश्तों की गर्माहट स्पष्ट महसूस की जा सकती थी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...