बिलासपुर : 10 अगस्त 2025
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बालको के कोल यार्ड और कुलिंग टॉवर से प्रभावित 86 परिवारों को राहत देते हुए कोरबा कलेक्टर को तत्काल पुनर्वास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का भी आदेश दिया गया।
यह भी पढ़े : रायपुर सेंट्रल जेल में राखी के मौके पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब…
शांतिनगर, न्यू शांतिनगर और रिंग रोड क्षेत्र के 200 से अधिक परिवार पिछले 14 वर्षों से प्रदूषण के संकट से जूझ रहे हैं। बालको की विस्तार परियोजना के तहत बने विशाल कोल यार्ड और कुलिंग टॉवर से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सांस, त्वचा और अन्य गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
याचिकाकर्ता डिलेन्द्र यादव ने जनहित याचिका में प्रभावितों के पुनर्वास और प्रदूषण से सुरक्षा की मांग की थी। इससे पहले एसडीओ (राजस्व) ने भी बालको को पुनर्वास प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था, पर कंपनी ने कोई कदम नहीं उठाया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए। सुनवाई में राज्य शासन की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


