24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों का परिवहन भत्ता दोगुना…

HomeNationalNEW DELHIदिव्यांग सरकारी कर्मचारियों का परिवहन भत्ता दोगुना...

Date:

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2025

केंद्र सरकार ने दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके परिवहन भत्ते में दोगुनी बढ़ोतरी की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह संशोधन 15 सितंबर 2022 को जारी पूर्व निर्देशों में बदलाव करते हुए किया गया है।

सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगता की नई श्रेणियां तय की हैं। अब इस लाभ का फायदा ठीक हो चुके कुष्ठ रोगियों, मस्तिष्क पक्षाघात पीड़ितों, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ितों, रीढ़ की हड्डी की विकृतियां या चोट से विकलांग, अंधे, बहरे और मानसिक रोगियों सहित कई श्रेणियों को मिलेगा।

सरकार का कहना है कि दिव्यांग कर्मचारियों को दैनिक जीवन में यात्रा करने में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, खासकर कार्यस्थल आने-जाने में। परिवहन भत्ते में बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक बोझ में कमी आएगी और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।

सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया भत्ता (एचआरए), बच्चों की शिक्षा भत्ता, छात्रावास सब्सिडी और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं मिलती हैं। दिव्यांग कर्मचारियों को पहले से कुछ अतिरिक्त लाभ दिए जाते थे, जिनमें अब दोगुना परिवहन भत्ता भी शामिल हो गया है।

इस फैसले से लाखों दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...