30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सीबीआई और टेलीकॉम अफसर बनकर दी डिजिटल अरेस्ट की धमकी, रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे साढ़े 32 लाख…

HomeChhattisgarhसीबीआई और टेलीकॉम अफसर बनकर दी डिजिटल अरेस्ट की धमकी, रिटायर्ड कर्मचारी...

Date:

रायपुर : 22 जुलाई 2025

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी तुषारकर देवांगन से साइबर ठगों ने फर्जी गिरफ्तारी का डर दिखाकर 32 लाख 54 हजार 996 रुपये ठग लिए। दो ठगों ने खुद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और टेलीकॉम अथॉरिटी का अधिकारी बताते हुए उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और पैसे वसूले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित तुषारकर देवांगन के मुताबिक, 3 जुलाई को उन्हें व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को विजय खन्ना और रश्मि शुक्ला बताया और कहा कि वे टेलीकॉम अथॉरिटी और CBI के प्रोसेसिंग अफसर हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर ही एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा गया और कहा गया कि देवांगन का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में जुड़ा है।

ठगों ने एक व्यक्ति की फोटो भेजकर बताया कि वह नरेश गोयल है, जो कैनरा बैंक मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल है, और देवांगन का नाम भी इसी केस से जोड़ा गया है। इसके बाद डर का माहौल बनाकर उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी दी गई और जेल भेजने की बात कही गई।

यह भी पढ़े : रायगढ़ में घरेलू कलह के बाद महिला की संदिग्ध मौत, सिलिंग फैन से लटकता मिला शव…

डर के मारे देवांगन ने 6 बार में फोन-पे के जरिए कुल 32 लाख 54 हजार 996 रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। करीब 15 दिनों तक ठग लगातार कॉल करते रहे और धमकियां देते रहे। अंततः 18 जुलाई को जब सभी मोबाइल नंबर बंद मिले, तब देवांगन को ठगी का अहसास हुआ।

देवांगन ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, खासकर खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले व्यक्तियों की बातों में न आएं। गिरफ्तारी या कानूनी प्रक्रिया से संबंधित कोई सूचना केवल विधिवत नोटिस के माध्यम से ही दी जाती है, न कि व्हाट्सएप कॉल या मैसेज पर।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...