32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नंदिनी टाउनशिप में आग से मां-बेटी की मौत: आत्महत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी…

HomeChhattisgarhनंदिनी टाउनशिप में आग से मां-बेटी की मौत: आत्महत्या या हादसा, पुलिस...

Date:

दुर्ग: 21 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी टाउनशिप से सोमवार सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बीएसपी क्वार्टर की स्ट्रीट नंबर 36 में आग लगने से एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की झुलसकर मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय जागेश्वरी साहू और उनकी बेटी दिव्यांशी साहू के रूप में हुई है। घटना के समय दोनों घर में अकेली थीं। जागेश्वरी साहू बीते पांच वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थीं। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह अपनी बेटी के साथ अपने पिता सीताराम साहू के घर में रह रही थीं, जो बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे घर में अचानक आग लग गई। उस वक्त जागेश्वरी और दिव्यांशी ही घर में थीं। सीताराम साहू रोज़ की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। जब वे करीब 7 बजे लौटे, तो उन्होंने घर से धुआं निकलते देखा। शोर मचाने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जो अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते ही लोगों को मां-बेटी के जले हुए शव मिले। सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कचंदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से फॉरेंसिक सबूत एकत्रित किए गए हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं महिला किसी मानसिक या पारिवारिक तनाव में तो नहीं थी। तलाक की प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न तनाव, अकेलेपन और सामाजिक दबाव की भी जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आगजनी से पहले किसी तरह की चीख-पुकार या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी गई थी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...