32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दो नाबालिग बच्चियों से पुलिसकर्मियों ने बंधुआ मजदूरी कराई, टॉर्चर कर किया प्रताड़ित…

HomeChhattisgarhBILASPURदो नाबालिग बच्चियों से पुलिसकर्मियों ने बंधुआ मजदूरी कराई, टॉर्चर कर किया...

Date:

बिलासपुर: 21 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो नाबालिग बच्चियों को पढ़ाई का झांसा देकर जशपुर से लाया गया और पुलिस क्वार्टर में बंधक बनाकर घरेलू काम करवाया गया। दोनों बच्चियां 13 और 16 वर्ष की हैं। आरोपी पुलिसकर्मी अरुण लकड़ा और सुधीर कुजूर ने कथित रूप से बच्चियों को छह महीने तक झाड़ू-पोंछा, बर्तन और अन्य कामों के लिए मजबूर किया और उनके साथ मारपीट भी की।

रविवार रात बच्चियां किसी तरह भाग निकलीं और तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान पहुंचीं। डरी-सहमी बच्चियों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल दोनों को सखी सेंटर में रखा गया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में चाइल्ड ट्रैफिकिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...